भाषा का विकास उसके साहित्य पर निर्भर करता है। आज के तकनीकी और ज्ञान-विज्ञान के युग में हमें हिंदी में भी समान रूप से बदलाव और विस्तार देना आवश्यक है, ताकि यह सभी क्षेत्रों में समृद्ध हो सके। मौलिक पुस्तकें और अनुवादित ग्रंथ हिंदी में तैयार होने चाहिए, ताकि ज्ञान और विज्ञान की जानकारी हर वर्ग तक आसानी से पहुंचे। इससे न केवल शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, बल्कि विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंग भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में हिंदी ने आदान-प्रदान की भाषा के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह देश को जोड़ने वाला सूत्रधार है। सभी भाषाओं की ‘बड़ी बहन’ के रूप में हिंदी ने विभिन्न भाषाओं के प्रचलित शब्दों को अपनाकर अन्य भाषाओं के विकास में भी योगदान दिया है।
महात्मा गांधी और रवीन्द्रनाथ ठाकुर जैसे महान नेताओं ने भी हिंदी के महत्व को स्वीकार किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हिंदी ने अपनी पहचान बनाई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में अभिभाषण दिया गया, और भारत सरकार ने विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा संयुक्त राष्ट्र में इसे आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। आज तकनीकी दृष्टि से भी हिंदी प्रगति के मार्ग पर है। यह गर्व की बात है कि आज दुनिया के 175 से अधिक विश्वविद्यालयों में हिंदी के साथ-साथ ज्ञान-विज्ञान की पुस्तकें भी पढ़ाई जा रही हैं। समाचार, संवाद और डिजिटल माध्यमों में हिंदी का उपयोग निरंतर बढ़ रहा है।
भाषा वही जीवित रहती है जिसका प्रयोग जनता करती है, और भारत में आपसी संवाद का सबसे सहज माध्यम हिंदी है। इसलिए हिंदी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना हम सबका कर्तव्य है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि अपनी मातृभाषा के साथ-साथ हिंदी का भी नियमित प्रयोग करेंगे, क्योंकि हिंदी के प्रसार से देश में एकता, आत्मीयता और मजबूती का भाव और अधिक प्रगाढ़ होगा।
The growth of any language is deeply tied to its literature. In today’s age of technology and scientific advancement, it’s crucial to expand Hindi’s reach by producing original and translated works in the language. This will help disseminate knowledge across all sections of society, enhance education, and open up new opportunities for students. Hindi, as a unifying language in India, has embraced words from other languages and played a vital role in fostering linguistic harmony. Eminent leaders like Mahatma Gandhi and Rabindranath Thakur have acknowledged its significance.
On the global stage, Hindi continues to make strides, with speeches delivered at the United Nations and over 175 universities worldwide offering Hindi and related academic texts. Its presence in digital media, news, and daily conversations is growing steadily. As the most natural medium of communication in India, it is our responsibility to promote and use Hindi alongside our mother tongues. Doing so will strengthen national unity, cultural pride, and collective resilience.
© Copyright 2025. All Rights Reserved By KENSRI School
Make your child’s life full of joy and not going from school to tuitions and integrated classes. Life is much more than this. Let your child use our Tapas program to be an independent learner and be proud of their achievement inside and outside the classroom.